हिंदू बनकर युवती का यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक के हिंदू बनकर युवती का यौन उत्पीड़न करने और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने विकासनगर की पहाड़ी गली निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को एक युवती ने तहरीर दी थी। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की। शादी का झांसा देकर उसने उनसे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह उनपर पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने युवती की तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Police Arrest Accused—Who Posed as a Hindu to Sexually Harass a Young Woman and Pressure Her for Religious Conversion—and Remand Him to Judicial Custody uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गिरफ्तार आरोपी न्यायिक हिरासत में देहरादून न्यूज हिंदू बनकर युवती का यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन का दबाव

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More