नैनीताल के होटल में हुई युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां बीते दिनों एक होटल में हुई युवती की सनसनीखेज़ हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए युवती के साथ आए गुलराज को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 2 अगस्त को नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक निजी होटल में मुरादाबाद निवासी 32 वर्षीय इरम खान का शव मिला था। इरम अपने साथी गुलजार के साथ नैनीताल घूमने आई थी। जांच में जुटी नैनीताल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और सम्बन्धित लोगों के कॉल डिटेल चैक करने के साथ ही मृतक इरम खान का विसरा परीक्षण के लिए रुद्रपुर के आरएफएसएल लैब भेजा था, जिसमें मृतका के शरीर पर जहर की पुष्टि हुई। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि इरम ने आरोपी गुलजार के विरुद्ध मार्च 2023 में थाना मुगलपुरा मुरादाबाद में 64/23 धारा 376/377/313/504/506 आईपीसी, 67 आईटी एक्ट पंजीकृत कराया था। जिसमें विवेचना धारा 504/506 आईपीसी और धारा 67 आईटी एक्ट के तहत आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। जांच में ये भी सामने आया कि इरम, मौ. गुलजार से अलग अपने घर पर रह रही थी और आरोपी इरम पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डालता था। इसी साजिश के तहत गुलजार, इरम को नैनीताल घुमाने लाया और होटल में रात को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी द्वारा इरम के मोबाइल और करी गयी उल्टी व कूड़ा कचरा आदि साक्ष्यों को गायब करने के बाद मृतका को होटल में छोड़कर कमरे का लॉक लगाकर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  08 से 09 सितंबर तक भारी/यात्री वाहनों हेतु अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग एवं क्वारब बाईपास मार्ग पर लागू रहेगा डायवर्जन प्लान 

पुलिस ने आरोपी को धारा 302/201 के तहत तल्लीताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news murder case in Nainital hotel nainital news Police arrested the accused while disclosing the case of murder of a girl in Nainital hotel Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड सरकार ने विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में किया मनोनीत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में मनोनीत किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। मनोनीत सदस्यों को नगर निकाय बोर्ड में प्रतिनिधित्व दिया गया है। देहरादून नगर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कोटद्वार में BJP को बड़ा झटका ! 31 साल पुराना रिश्ता टूटा, दिग्गज भुवनेश खर्कवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कोटद्वार। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियों के बीच कोटद्वार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार देहरादून में कांग्रेस की […]

Read More
उत्तराखण्ड

सत्य निकेतन हादसे के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, DU प्रशासन और MCD का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार (आज) हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली महानगर निगम का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया।    इस दौरान प्रदर्शन […]

Read More