वीजा दिलाने के नाम पर 53 लाख रूपयो की ठगी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


रामनगर। रमेश चन्द्र कम्बोज पुत्र वचन सिंह निवासी हरिपुर छोई थाना रामनगर द्वारा 18 जनवरी 2021 को थाना रामनगर पर तहरीर दी गयी थी कि राजीव व दिनेश व उनके अन्य साथियो ने कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर उससे 53 लाख की ठगी कर ली है। जिस पर वादी की तहरीर के आधार पर राजीव व दिनेश व उनके अन्य साथी नाम पता नामालूम के विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 23/2022 धारा 420 भादवि पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के दिशा निर्देशानुसार डॉ जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल, हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में अरुण कुमार सैनी  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।  

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 


पुलिस टीम द्वारा 6 मार्च 2022 को विश्वास पार्क उत्तम नगर बिन्दापुर दिल्ली से वीजा बनाने के नाम पर धोखाधडी कर जाल में फंसा कर उनका पैसा हडपने वालो में से एक अभियुक्त सावर सिंह पुत्र मातवर सिंह नेगी निवासी D- 24/B  फस्ट फ्लोर विश्वास पार्क उत्तम नगर थाना बिन्दापुर दिल्ली मूल निवासी ग्राम निसीनी थाना पावो जिला पौडी गढवाल को मौके पर गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 5 पासपोर्ट अलग अलग व्यक्तियो के, 7 अलग अलग व्यक्तियो के ATM कार्ड, 3 फर्जी आधार कार्ड, एक एप्पल का आईफोन,  कनाडा भेजने का एप्लीकेशन फार्म बरामद हुये। पूछताछ में ज्ञात हुआ की इनके द्वारा दुसरे व्यक्तियो का खाता खरीदकर उसी व्यक्ति के नाम की सिम खरीद कर फेसबुक प्रोफाइल मे कनाडा व अन्य देशो का वीजा बनाने सम्बन्धी स्टेटस लगाकर लोगो को आकर्षिक कर उनसे वीजा बनाने के नाम पर धोखाधडी की नियत से पैसे अपने खाते में न डालवाकर दुसरे व्यक्तियो से खरीदे हुये खातो में पैसे डलवाते हैं तथा वीजा का फर्जी स्टीकर बनाकर पासपोर्ट में चस्पा कर ग्राहको से मोटी रकम खातो में डलवाते हैं जिससे की इनकी गोपनीयता बनी रहे और ये लोग एक चैन के रूप में काम करते हैं। पकडे हुये व्यक्ति सावर सिंह उपरोक्त से फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर आर्थिक लाभ कमाने के आधार पर धारा 467/468/471 भादवि की वृद्धि की गयी तथा फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

आरोपी की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी, उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल प्रदीप कोनिया, विजय बोरा एवं कपिल राठी सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More