कोटद्वार। पौड़ी जिले की कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने खुद को उत्तराखंड सचिवालय का समीक्षा अधिकारी बताकर लोगों को ठगने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार निवासी महिला ने कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि गिरीश चन्द्र मिश्रा नाम के व्यक्ति से उनकी सितम्बर 2024 को फोन के माध्यम से बात हुई थी। उसने खुद को उत्तराखंड सचिवालय का समीक्षा अधिकारी बताया और उनके भाई को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख की मांग की। पीड़िता ने 6 लाख दे दिये। कई बार ज्वाइनिंग लेटर देने के बहाने आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि 24 मार्च की रात को गिरीश चंद्र मिश्रा पीड़िता के घर आकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। 25 मार्च को गिरीश चन्द्र मिश्रा ने पीड़िता को फोन करके उसके भाई को पीडब्लूडी ऋषिकेश में नौकरी लगाने का ज्वाइनिंग लेटर देने के बहाने कोटद्वार के एक होटल में बुलाया फिर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मना करने पर उसने पीड़िता के भाई को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी तथा 7 लाख की और मांग की। कोतवाली पुलिस ने गिरीश चंद्र मिश्रा पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी गिरीश चन्द्र मिश्रा पुत्र आनंद बल्लभ मिश्रा, निवासी ग्राम-अनर्पा, थाना – मुक्तेश्वर, नैनीताल को लाल बत्ती चौक कोटद्वार के पास से पकड़ा। आरोपी से उसका सचिवालय का फर्जी आईडी कार्ड भी मिला। कोतवाल ने बताया कि आरोपी सचिवालय का समीक्षा अधिकारी बताकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई भोले-भाले लोगों से पैसा ठग चुका है इसके विरुद्ध जनपद अल्मोड़ा व नैनीताल में भी आपराधिक मामले दर्ज है।
आरोपी खुद को उत्तराखंड सचिवालय का समीक्षा अधिकारी बताकर सचिवालय का रौब दिखाकर महंगे होटल में ठहरता है। फिर वहां पर भोले भाले लोगों को बुलाकर उनके सामने फोन पर बड़े अधिकारियों से बात करने का नाटक करता है ताकि लोगों को विश्वास हो जाए कि इसकी बहुत जान पहचान है। जिस कारण भोले भाले लोग इसके झांसे में आ जाते हैं और नौकरी लगाने के नाम पर इसे मोटी रकम दे देते थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]