हरिद्वार। यहा डायल 112 पर कॉल कर शहर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हरकी पैड़ी समेत कई प्रमुख स्थलों को चार दिनों के भीतर बम से उड़ाने की धमकी देकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया था। आरोपी ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने के साथ ही कई बड़े नेताओं के नाम लेकर
गाली-गलौज भी की।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार 17 मई की रात सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर हरिद्वार में बम धमाके की धमकी दी। आरोपी लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन कर हरकी पैड़ी समेत कई स्थानों को निशाना बनाने की बात कह रहा था। कॉल के बाद पुलिस ने तत्काल हरकी पैड़ी और अन्य संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी तथा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
नगर कोतवाली में तैनात एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट को मामले की जांच सौंपी गई।पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपी सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर,जिला पौड़ी गढ़वाल को रोडीबेलवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अत्यधिक शराब के नशे में यह हरकत की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]