होटल में ठहरे कपल के बीच विवाद में युवती की हुई हत्या, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

दिल्ली। पहाड़गंज स्थित अराकशन रोड पर एक होटल में ठहरे एक कपल के बीच हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। 8 जून 2025 को सुबह करीब 9:47 बजे नबी करीम थाने को PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में एक युवती मृत पाई गई है, जबकि उसका पुरुष साथी लापता है।

 
पुलिस के अनुसार, युवक और युवती ने 7 जून की शाम 4:15 बजे होटल में चेक-इन किया था। होटल स्टाफ ने बताया कि अगले दिन सुबह युवक अकेला होटल से बाहर निकल गया और इसके बाद जब स्टाफ ने कमरे की जांच की तो युवती का शव बाथरूम में पड़ा मिला।  मृतका की पहचान 29 वर्षीय सारिका के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक 31 वर्षीय सचिन है। दोनों ने होटल में चेक-इन करते समय अपनी पहचान के दस्तावेज जमा किए थे। पुलिस टीम और फॉरेंसिक क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की जानकारी मिली है, जिसमें किसी कपड़े की डोरी (ड्रॉस्ट्रिंग) के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शाम करीब 6 बजे दोनों ने होटल के कमरे में पिज्जा और लस्सी मंगवाई थी, जो होटल स्टाफ ने सर्व की थी। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह युवती के साथ रिलेशनशिप में था लेकिन उसे शक था कि सारिका का किसी और से भी संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर पहले उसने सारिका की पिटाई की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Couple staying in a hotel crime news delhi news dispute between the couple murder news the girl was killed in a dispute The girl was killed in a dispute between a couple staying in a hotel the police arrested the accused youth the youth arrested कपल के बीच विवाद क्राइम न्यूज दिल्ली न्यूज मर्डर न्यूज युवक गिरफ्तार विवाद में युवती की हत्या होटल में ठहरे कपल

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More