नाबालिक छात्राओं द्वारा दुष्कर्म के आरोप पर संस्था के संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां गौलापार स्थित मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों की आवासीय संस्था (नेब) के संचालक पर दिव्यांग नाबालिक छात्राओं द्वारा यौन शोषण के आरोप पर काठगोदाम पुलिस ने जांच के बाद संस्था के संचालक को गिरफ्तार किया है।


काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि गौलापार स्थित मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों की आवासीय संस्था (नेब) की एक 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा ने एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा को शिकायत पत्र देते हुए संचालक पर अश्लील हरकत और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले में काठगोदाम पुलिस द्वारा जांच के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उक्त छात्रा एवं अन्य नाबालिग छात्राओं के बयान पर संचालक पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद ही संचालक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। 13 वर्षीय पीड़िता का मेडिकल कराकर कोर्ट में धारा 164 के बयान भी दर्ज कराए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

गौरतलब हो की गौलापार स्थित इस आवासीय संस्था की 13 वर्षीया दिव्यांग छात्रा ने संस्था संचालक (62 वर्षीय) निवासी हल्द्वानी पर जुलाई माह में यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। पत्र में पीड़िता ने अन्य पीड़ित छात्राओं के नाम भी खोले थे। जांच में पुलिस ने संबंधित छात्राओं से पूछताछ की तो पीड़िता ने आरोपी संचालक द्वारा यौन शोषण करने की बात पुलिस को बताई।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested the director of the institution on the charges of rape by minor girl students Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More