25 करोड़ से अधिक की भूमि और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े एक संगठित गिरोह के मास्टर माइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। कुमाऊं परिक्षेत्र में करीब 25 करोड़ से अधिक की भूमि और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े एक संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कड़ा अभियान छेड़ दिया है। यह मामला भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर वर्षों से की जा रही धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें अब तक 2018 से कुल 09 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से तीन मामलों की जांच फिलहाल गंभीरता से जारी है, जबकि 15 से 20 अन्य पीड़ितों की शिकायतें भी पुलिस के पास पहुंची हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 4 नवंबर 2025 को हल्द्वानी में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर SIT का गठन किया गया था। लेकिन जांच में अपेक्षित प्रगति न होने पर आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए 17 अप्रैल 2026 को पूर्व SIT को भंग कर दिया। इसके बाद जांच को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए नई पुनर्गठित SIT का गठन किया गया, जो अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के पर्यवेक्षण तथा एसपी (अपराध एवं यातायात) जितेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पुलिस के अनुसार यह गिरोह एक संगठित सिंडिकेट के रूप में काम कर रहा था, जो अवैध आर्थिक लाभ के लिए लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। पुनर्गठित SIT ने जांच तेज करते हुए कई अहम सुराग जुटाए हैं और इसी क्रम में 21 मई 2026 को एक आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 111 बीएनएस (संगठित अपराध) के तहत कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने अपराध से अर्जित धन से कई संपत्तियां बनाई हैं, जिन्हें अब चिन्हित कर लिया गया है। इन अवैध संपत्तियों को जब्त करने के लिए धारा 107 बीएनएसएस के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि भविष्य में इन्हें पीड़ितों के बीच उचित अनुपात में वितरित कर नुकसान की भरपाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

पुलिस ने अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के किसी भी प्रकार के क्रय-विक्रय या हस्तांतरण पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल को भी पत्राचार किया है, जिससे आगे किसी तरह की अवैध कार्रवाई रोकी जा सके। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने और सभी दोषियों तक पहुंचने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 25 करोड़ से अधिक की भूमि और वित्तीय धोखाधड़ी crime news Haldwani news Land and Financial Fraud Worth Over ₹25 Crore Mastermind of Organized Gang in Police Custody Police Arrest Mastermind of Organized Gang Involved in Land and Financial Fraud Exceeding ₹25 Crore uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज संगठित गिरोह का मास्टर माइंड पुलिस गिरफ्त में हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More