पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा उत्तराखण्ड निवासी दर्जी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

बठिंडा। भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बीच पंजाब के बठिंडा में दुश्मन देश के लिए काम कर रहा दर्जी पकड़ा गया है। हैरानी की बात यह है कि गद्दार दर्जी बठिंडा में सैन्य छावनी में टेलर का काम रहा था और वहां से सेना से जुड़ी जानकारी दुश्मनों तक पहुंचा रहा था। कैंट पुलिस ने आरोपी को सैन्य छावनी में जासूसी करने और सेना से जुड़ी जानकारि पाकिस्तानी इंटेलिजेंस आप्रेटिव के नंबरों में भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

 
आरोपी रकीब पुत्र इकबाल निवासी हरिद्वार (उत्तराखंड) पिछले कुछ सालों से बठिंडा सैन्य छावनी के अंदर टेलर का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद करके फोरेसिंक जांच के लिए भेज दिए हैं। उसके मोबाइल फोनसे संदिग्ध सैन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आरोपित के खिलाफ थाना कैंट पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। सूत्र बताते कि पकड़े गए आरोपी रकीब से एसएसपी समेत अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे है, ताकि पता लगाया जा सके कि उक्त आरोपी पाकिस्तानी की किस एजेंसी के साथ संपर्क में था और कैसे आया। वह कितने समय से उनके संपर्क में था और अब तक वह कौन-कौन सी जानकारी उन्हें भेज चुका है।
मामला देश की सुरक्षा से जुड़े होने के चलते पुलिस और सेना के अधिकारी किसी भी तरह की ज्यादर जानकारी देने से बच रहे हैं। हालांकि मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी अमनीत कौंर नेबताया कि सेना ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया है। जिस पर सैन्य छावनी की जासूसी करने का शक है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि आरोपी जासूस है या फिर हनी ट्रैप का मामला तो नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bathinda news police arrested Police arrested a tailor from Uttarakhand who was spying for Pakistan punjab news Spying for Pakistan Tailor from Uttarakhand उत्तराखण्ड निवासी दर्जी पंजाब न्यूज पाकिस्तान के लिए जासूसी पुलिस ने किया गिरफ्तार बठिंडा न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More