“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत पुलिस ने लड़कियों को फसाने वाले शातिर बहरूपिये को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस ने एक ऐसे शातिर बहरूपिये युवक को गिरफ्तार किया हैं, जो लंबे समय से अपना नाम और अलग-अलग पहचान बदलकर लड़कियों को न सिर्फ़ गुमराह कर अपने प्रेम जाल में फासता था, बल्कि खुद को अमीर पैसे वाला बताकर नटवरलाल की तरह आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। 

मुख्यमंत्री उत्तराखंड”के निर्देशों पर देवभूमि उत्तराखंड में अपनी पहचान छुपाकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड करने वालों के विरूद्ध “आपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। इन्ही निर्देशों के क्रम जनपद देहरादून के सभी थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे बहरूपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

एसएसपी देहरादून अजय सिंह को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक युवक रह रहा है, जो अपनी पहचान बदलकर स्वयं को बहुत अमीर व्यक्ति बताते हुए कई लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा चुका है। मामलें की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून पुलिस टीम गठित करते हुए उस व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागसि पतारसि करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर 08 अगस्त 2025 को इफराज अहमद लोलू पुत्र इकबाल निवासी अनंतनाग जम्मू हाल डीबीएस कॉलेज सेलाकुई देहरादून को पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया। पूछताछ मे पता चला कि उक्त व्यक्ति मनचला युवक है जो अपने आप को बडा अमीर आदमी बताकर अपनी पहचान छुपाकर अलग अलग युवतियो से दोस्ती कर फ्रॉड करता है। उक्त व्यक्ति को अपनी पहचान वेश भूषा छिपाने व पहचान बदलने व उक्त कृत्य करने पर अन्तर्गत धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है। साथ ही उक्त व्यक्ति के मकान मालिक द्वारा किरायेदार का सत्यापन न करने पर अन्तर्गत पुलिस अधिनियम में चालानी कार्यवाही की गईं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Operation Kalanemi the police arrested a cunning impersonator who used to trap girls Under Operation Kalanemi uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऑपरेशन कालनेमि क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज पुलिस ने किया गिरफ्तार लड़कियों को फसाने वाला शातिर बहरूपिया

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More