रिक्शों में सफर कर रही महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी।शहर में महिलाओं के बीच दहशत फैलाने वाली मंगलसूत्र चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली हल्द्वानी और थाना मुखानी क्षेत्र में रिक्शों में सफर कर रही महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के पास से चोरी किया गया माल भी बरामद किया गया है।
 
मामले की शुरुआत 26 मार्च 2026 कोहुई जब कुसुमखेड़ा निवासी दीपा खडायत ने शिकायत दर्ज कराई कि 9 मार्च को कालाढूंगी टैम्पो स्टैंड से घर लौटते समय उनके गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीड़िता ने बताया कि ऑटो में एक संदिग्ध महिला छोटे बच्चे केसाथ बैठी थी, जो बार-बार सटकर बैठ रही थी। घर पहुंचने पर मंगलसूत्र गायब मिला।
 
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी सी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई।
 
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सटीक सुराग जुटाए। इसके बाद 27 अप्रैल 2026 को रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी के पास से आरोपी महिला मुस्कान (26) निवासी ब्रजधाम कॉलोनी, मथुरा (उत्तर प्रदेश ) को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पहले भी मुखानी क्षेत्र में इसी तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जांच के दौरान सामने आया कि उसके खिलाफ थाना मुखानी में भी पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पति अमित भी इन वारदातों में सहयोग करता था और उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, जिसमें डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
 
पुलिस ने आरोपी के पास से दो मंगलसूत्र (पीली धातु की चैन और पेंडल सहित, तथा काले-लाल मोतियों वाला मंगलसूत्र) बरामद किए हैं। दोनों मामलों में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
 
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से शहर में महिलाओं को राहत मिली है, वहीं पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Master Thief in Police Custody Police Arrest Cunning Woman Who Stole Mangalsutras from Women Traveling in Rickshaws The Cunning Woman Who Preyed on Rickshaw Passengers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज रिक्शों में सफर करती महिलाओं से मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला शातिर महिला चोर पुलिस की गिरफ्त में हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More