अपहरण के बाद होटल मालिक के बेटे की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हरिद्वार। यहां कलियर थाना क्षेत्र से अपहरण के बाद होटल मालिक के 20 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव गंगनहर में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कलियर के बेडपुर गांव निवासी होटल मालिक नसीर का बेटा अनवर शनिवार को अपने होटल गया था। शाम करीब चार बजे वह मोनू की दुकान, सोहलपुर रोड गया, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात अनवर के मोबाइल से उसके परिजनों को फोन कर 25 लाख रुपये फिरौती मांगी गई। घबराए परिजनों ने रविवार को पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि अनवर की हत्या उसके जानकारों ने ही की है। आरोपियों ने गला दबाकर हत्या की और फिर शव को गंगनहर में फेंक दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय अमजद पुत्र सफीक निवासी मुकर्बपुर कलियर और 32 वर्षीय फरमान उर्फ लालू पुत्र यामीन निवासी मुस्तफाबाद बहादराबाद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

पुलिस के अनुसार अमजद ट्रेलर चलाने का काम करता है और होटल मालिक नसीर के यहां करीब सात साल तक किराए पर रह चुका है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पुरानी जान-पहचान और लालच की वजह से दोनों ने वारदात को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Hotel owner's son Hotel owner's son murdered by strangulation after kidnapping murder news murdered by strangulation after kidnapping Police arrested two accused two accused arrested uttarakhand news अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दो आरोपी गिरफ्तार मर्डर न्यूज हरिद्वार न्यूज होटल मालिक का बेटा

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More