फर्जी नोटिस के जरिये वसूली करने वाले दो कथित पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण के फर्जी नोटिस थमाकर वसूली करने वाले दो कथित पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से फर्जी नोटिस के साथ ही फर्जी मोहरे और 11 हजार रुपए के साथ ही दो वाहन भी बरामद किए गए हैं। पता लगा है कि इन दोनों ने पत्रकार बनकर भी कई जगह ठगी की।

गिरफ्तार किए गए कथित पत्रकार सलीम खान पुत्र गुलाब नवी और वरुण पाल पुत्र मलूक सिंह हैं। सलीम खान पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और उस पर गैंगस्टर भी लग चुका है जबकि वरुण पाल आबकारी एक्ट के तहत कई मुकदमों में नामजद है। इन दोनों ने अकबर टूल्स कंपनी को विकास प्राधिकरण के नाम का फर्जी नोटिस जारी किया। डाक के जरिए इसे अकबर टूल्स के पते पर भेजा गया लेकिन नोटिस वापस विकास प्राधिकरण के पते पर आ गया। खास बात यह थी कि दोनों शातिर अभियुक्तों ने जिला विकास प्राधिकरण की हू-ब-हू मोहर के साथ ही लिफाफे और पैड भी बनवा रखे थे, जिन पर नोटिस जारी किया गया था। विकास प्राधिकरण के अधिकारी इस नोटिस को देखकर हैरत में पड़ गए, क्योंकि उनके कार्यालय से यह नोटिस जारी ही नहीं हुआ था। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया तो इस मामले की जांच शुरू हुई। अकबर टूल्स के स्वामी से बात की गई तो उसने बताया कि एक नोटिस उसके पास कोरियर से भी भेजा गया है, यह नोटिस भी फर्जी निकला। पुलिस जांच आगे बढ़ी तो पता लगा कि सलीम और वरुण अकबर टूल्स पर भी पहुंचे थे और वहां मामला खत्म करवाने की एवज में 1,20000 की मांग की थी। ₹12000 इन लोगों ने अकबर टूल्स के स्वामी से ले भी लिए थे। यह दोनों उसे धमका भी रहे थे कि अगर पैसा नहीं दिया तो उसकी बिल्डिंग को गिरवा दिया जाएगा। मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बरामद वाहनों पर पुलिस का लोगो भी लगा हुआ था। दोनों के घर की तलाशी में विकास प्राधिकरण की दो फर्जी मोहरे भी बरामद हुई है। यह दोनों खुद को पत्रकार बताकर भी बड़ा खेल कर रहे थे। कई लोगों को यह कथित पत्रकार अपना शिकार बना चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Police arrested two alleged journalists who extorted money through fake notice rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More