पुलिस ने 101 ग्राम स्मैक के साथ यूपी के दो तस्करों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल की कालाढूंगी थाना पुलिस ने दस लाख रुपए से अधिक मूल्य की 101 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों बरेली से स्मैक लाकर यहां तस्करी करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने आज इस मामले का खुलासा करने के साथ ही पुलिस टीम को 5000 रुपए पुरस्कार की घोषणा की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में बीती रात को कालाढूंगी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था/कानून व्यवस्था / यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चैकिग के दौरान चौधरी गेट चकलुवा कालाढूंगी से करीब 150 मी0 हल्द्वानी की ओर रोड पर हल्द्वानी की ओर से एक स्कूटी वाहन सं0 यूके 04 एल 1171 में सवार 02 व्यक्ति आते दिखे जो पुलिस बल को देखकर तुरन्त वाहन को मोडने लगे, वाहन मोडते समय उनका वाहन फिसलकर गिर गया तो दोनो व्यक्ति अपनी स्कूटी को छोडकर जंगल की ओर भागने लगे। शक होने पर पुलिस द्वारा दौडकर उनका पीछा किया गया तथा उक्त दोनो व्यक्तियों को लगभग 80 मीटर जंगल के अन्दर पकड़ लिया। पकडे गए व्यक्तियों से नाम व पता पूछते हुये उनसे भागने का कारण भी पूछा तो उक्त दोनो व्यक्ति सकपकाते हुऐ कहने लगे कि सर हमारे पास में स्मैक है, जिस कारण हम दोनो पकडे जाने के डर से भाग रहे थे। उक्त व्यक्तियो के पास से पारदर्शी पन्नियो के अन्दर भूरे रंग का डेलीनुमा पदार्थ मोरफीन (स्मैक ) बरामद होने पर पुलिस द्वारा धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में चालान करते हुए रात्रि में ही पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ पर पकड़े गए दोनों अभियुक्त राजीव गुप्ता पुत्र खजानची लाल गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी राजुपुर थाना भमौरा जिला बरेली उ०प्र० हाल पता खन्ना फार्म तीन पानी हल्द्वानी नैनीताल व वालेश कुमार पुत्र ओमकार गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी राजुपुर थाना भमौरा जिला बरेली उ0प्र0 हाल पता- जोशी निवास चौधरी कालोनी हल्द्वानी द्वारा बताया गया कि यह स्मैक हम दोनों बरेली के गुलफाम नाम के व्यक्ति से लेकर आये थे। उसका पता हमें मालूम नही है। यह स्मैक हम दोनों कालाढूंगी में ही दो अलग-अलग लोगों को देने के लिये जा रहे थे।जिनको हमने यह स्मैक देनी थी वो लोग एक नैनीताल का और एक कालाढूंगी का है जो हमें शाम को 8 बजे निगम गेट के पास कालाढूंगी में ही मिलने वाले थे। 

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में मामूली विवाद बना मौत की वजह : पत्थर से हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम  

इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नन्दन सिंह रावत, उपनिरीक्षक हरजीत सिंह, उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह, कांस्टेबल किशन नाथ, अखिलेश तिवारी, राजकुमार, स्वरूप सिंह शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kaladhungi news nainital news Police arrested two smugglers from UP with 101 grams of smack Smugglers arrested Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More