अवैध असला फैक्ट्री के साथ दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस के ऑपरेशन में आज पुलिस और वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है अवैध हथियारों और शराब बनाने वाली फैक्ट्री का वरहैनी रेंज कालाढूंगी क्षेत्र के जंगल में पर्दाफाश हुआ है मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया की अवैध हथियार की फैक्ट्री चला रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

वरहैनी रेन्ज जंगल कालाढूंगी नैनीताल
घटना का संक्षिप्त विवरण:- पंकज भटट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे की रोकथाम हेतु अभियान चलाते हुए नशे की तस्करी/ब्रिकी/संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में डॉ0 जगदीश चन्द्र एस0पी0 क्राइम/यातायात नैनीताल, हरबन्स सिंह, एस0पी0 सिटी हल्द्वानी, बलजीत सिह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष कालाढुंगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वन विभाग बरहैनी रेन्ज की टीम के साथ मिलकर बरहैनी रेन्ज के जंगल में अवैध कच्ची शराब की भट्टियो की धरपकड हेतु संयुक्त रूप से काम्बिंग करते हुए जंगल की ओर गये तो तीन व्यक्ति जंगल में चोरी छुपे अवैध देशी तमन्चे बनाते हुये पाये गये। जिनको टीम द्वारा मौके पर पकडने का प्रयास किया गया तो 02 अभियुक्तो को पुलिस टीम के द्वारा मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 


पूछताछ के दौरान अभियुक्त गणों के द्वारा अपना नाम क्रमशः 1- गुरमीत सिह पुत्र दर्शन सिह निवासी खुशालपुर सकनिया थाना गदरपुर जनपद उ0सि0नगर उम्र-30 बर्ष, 2- अमरजीत सिह पुत्र सतपाल सिह निवासी खुशालपुर सकनिया थाना गदरपुर उ0सि0 नगर उम्र- 34 बर्ष, तथा उनके द्वारा अंधेरे व घनें जंगल का फायदा उठाने में सफल रहे अभियुक्त 3- राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र दर्शन सिंह निवासी खुशालपुर सकनिया थाना गदरपुर उ0सि0नगर का नाम भी बताया।
मौके पर पुलिस टीम ने खोजबीन की तो जगंल में कुछ सफेद प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए थे तथा भटटी मे आग जलायी हुयी थी व लोहे के अलग- अलग प्रकार के उपकरण भी पाये गये। कटटे के ऊपर एक अधबना तमंचा रखा हुआ था। पुलिस टीम को प्रथम दृष्यटता देखने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त व्यक्तियो के द्वारा अवैध देशी तमंचे बनाने का कार्य किया जा रहा है तथा मौके पर मौजूद उपकरण देशी अवैध तमंचे बनाने की सामग्री है ।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियो ने वताया कि दोनों रोजी/रोटी के लिए जंगल मे तंमचा बनाने की छोटी फैक्ट्री लगाकर तमंचा वनाते है तमन्चा निर्माण के दौरान जो भी सामान कम पडता है उसे हम आस-पास के बाजार से लाते हैं तमंचा बनाने के पश्चात तमंचें को बेचकर ही हमारी रोजी रोटी चलाती है। अवैध देशी तमन्चे तैयार करने के पश्चात आज हम लोग आस- पास के क्षेत्रो में बेचने की तैयारी कर थे कि आप लोगो ने हमे पकड लिया।
अभियुक्त –
1- गुरमीत सिह पुत्र दर्शन सिह निवासी खुशालपुर सकनिया थाना गदरपुर जनपद उ0सि0नगर उम्र-30 बर्ष
2- अमरजीत सिह पुत्र सतपाल सिह निवासी खुशालपुर सकनिया थाना गदरपुर उ0सि0 नगर उम्र- 34 बर्ष
3- राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र दर्शन सिंह निवासी खुशालपुर सकनिया थाना गदरपुर उ0सि0नगर ( फरार )
बरामदगीः–
(1) 07 रेती लोहे की व 07 गोल रेती लोहे की (2) एक लाल रंग की लोहे की ड्रील मशीन (3) तीन लोहे के चिनटे (4) कमानी लोहे की पत्ती सरिया 04 करीव 01 सूत मोटाई (5) 05 लोहे के सरिया छोटे पीस (6) 08 लोहे के छेनी (7) 11 गोल छेनी अलग-2 साईज तमंचे की नाल बनाने वाली (8) 1 सूत मोटी कीले तंमचे को जोडने वाली 13 (9) रिपट तंमचे को जोडने वाली लोहे की जग लगी 36 कील है (10) एक लोहे का फर्मा तमंचे की बाडी नापने वाला , (11) वट पेच जो तमंचे का वट जोडने के काम आते है । एक लोहे का कटर (12) एक लोहे का प्लास (13) मोवलेल का तेल (14) 13 स्प्रीग तंमचे के लोड के उपयोग के लिए व 12 वोर खोखा व एक नम्वर कारतूस जिन्दा 7.62 उउ व 01 नम्वर कारतुस जिन्दा 05 खोखे नीमान व लोहे के छोटे मोटे उपकरण कमानी -02 (15) एक लोहे की हथोडी (16) 36 लोहा काटने वाली आरी (17) लोहा वाँधने वाला तार व गुच्छा -02 (18) धार वनाने वाला पत्थर -01 (19) दो तमन्चे 01 निर्मित (20) दो लकडी के पट्टे वैठने वाले एक फीता व एक इंच लोहे के पाईप 05 व 02 छोटे पाईप व शिकंजा (वाँल ) लोहे के 03 अलग-2 व दो लकडी के चिरे हुए गुटके जो तमंचे की हत्था /वट वनाने के काम आती है व एक मिट्टी की चूना भटट्टी ,खुला कट्टा जिसमे करीब 20 किलो कोयला व मो0 सा0 संख्या यू0के0- 06ए0डब्ल्यू-3331 बजाज प्लेटिना वरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

गिरफ्तारी पुलिस टीमः–
1- राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष कालाढूंगी
2- उ0नि0 कमित जोशी थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल
3- कानि0 लखविन्दर सिह थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल
4- कानि0 मिथुन कुमार थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल।
वन विभाग की टीम
1- रूप नारायण गौतम, वन क्षेत्राधिकारी बरहैनी रेन्ज।
2- वन दरोगा बरहैनी रैंज श्री लक्ष्मण सिह जीना
3- वन आरक्षी बरहैनी रैंज दीपक नेगी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम के उपरोक्त सराहनीय कार्य किये जाने पर 5000/-रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम सिद्धा नवदिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सतनाम सिंह (35)के घर पर धावा बोलते हुए पथराव व फायरिंग की। आरोप है […]

Read More