अवैध शराब के साथ दो तस्करो पुलिस की गिरफ्त में, हरियाणा ब्रांड की शराब में आर्मी व सीएसडी का टैग लगाकर कर रहे थे तस्करी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा अवैध नशे की बिक्री पर अंकुश लगाने एवं आगामी किसमस एवं 31 दिसम्बर के त्योहारी सीजन के दौरान शराब की तस्कारी बढ़ने की आशंका को देखते हुए चैकिंग अभियान चलाये जा रहे है। आज एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में टैंकर के अन्दर तस्करी के लिए छिपाकर लायी जा रही 720 बोतल ( 60 पेटी ) Oldmonk xxx Rum बरामद कर दो लोगों को अवैध शराब मय टैंकर सहित गिरफ्तार किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

पुलिस टीम द्वारा टीपी नगर चौकी गेट के सामने चैकिंग के दौरान रूदपुर की ओर से एक सफेद रंग के बिना नम्बर के टैंकर 407 को रोककर चैक किया गया तो टैंकर की बॉडी के अन्दर 720 बोतल ( 60 पेटी ) OLD Monk xxx Rum बरामद की गयी। पूछताछ में एक ने अपना नाम लच्छू अहिरवार निवासी छत्तरपुर मध्यप्रदेश व नवीन निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे अवैध शराब को हरियाणा से सस्ते दामों में खरीदते है तथा उनमें फर्जी तरीके से आर्मी व सीएसडी का टैग लगाकर ऊंचे दामों में हल्द्वानी समेत अन्य पहाडी क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं ।पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, टीपी नगर चौकी इंचार्ज पंकज जोशी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Illegal liquor Police arrested two smugglers with illegal liquor smuggling Haryana brand liquor by tagging Army and CSD Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More