ऐप के जरिये फसाकर लूट-पाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

कोटद्वार। यहां पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के ऐसे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो एक एप के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर लूटपाट करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल और एक कार बरामद की है। इनमें से एक आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी में था। दोनों के खिलाफमुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने का आदेश दिया गया।

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के कुछ संदिग्ध अपराधी कोटद्वार क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसके बाद एएसपी चंद्रमोहन सिंह और सीओ निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया। बीईएल मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिसमें दो लोग सवार थे। उन्होंने अपना नाम सोनू उर्फ़ जोगिंदर सिंह और रविन्द्र उर्फ़ मोनू बताया, दोनों निवासी जसाला, थाना कांधला, जनपद शामली के रहने वाले हैं और हाल ही में रुड़की (हरिद्वार) के ढंडेरा में रह रहे थे। इस दौरान सोनू उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहने हुए था। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। दोनों के खिलाफ कपटपूर्ण आशय से लोकसेवक की पोशाक पहनने, आपराधिक षड्यंत्र रचने और अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक मोबाइल एप का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करते थे और फिर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। पीड़ितों को सुनसान जगह पर बुलाकर पहले उनके साथ संबंध बनाते और उनकी फोटो व वीडियो बना लेते थे। इसके बाद उनका एक साथी पुलिस की वर्दी में वहां पहुंचकर धमकी देता और ब्लैकमेल कर उनसे नकदी, आभूषण व कीमती सामान लूट लेता था। दोनों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग शहरों में जाकर एप पर पंजीकृत लोगों से दोस्ती कर, उनसे रोमांटिक बातें करके विश्वास जीतते थे और फिर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के थाना शामली में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल रमेश तनवार, सीआईयू प्रभारी एसआई कमलेश शर्मा, एसआई राजविक्रम, एएसआई सुशील चौधरी, अहसान अली सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kotdwar news Police arrested two vicious criminals of interstate gang who committed robbery through app uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More