पुलिस ने 22 तोला कीमती सोने के जेवरात के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस ने मुखानी और लालकुआं क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लगभग 22 तोला कीमती सोने के जेवरात भी बरामद किए गए हैं।

मामला तब उजागर हुआ जब वादी मनोज पाठक, निवासी इंदिरा कॉलोनी, मेहरा गांव ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात और ₹ 20,000 नकद चोरी कर लिए हैं। इस पर एफआईआर संख्या 69/25 के तहत धारा 331 (3) के तहत मामला दर्ज कर जांच अधिकारी मनोज अधिकारी को सौंपा गया।

घटना की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। इसके बाद एसपी सिटी हल्द्वानी की देखरेख में सीओ हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं और थानाध्यक्ष मुखानी की टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ-साथ मुखबिरों की मदद से पता लगाया कि वही चोर दोनों क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में संलिप्त हैं। इसी आधार पर लालकुआं थाना में भी एफआईआर संख्या 89/25 दर्ज की गई। संदिग्ध चोरों को काली मंदिर पुल, गदरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

गिरफ्तार आरोपितों ने खुद को आबिद हुसैन 38 वर्ष और राजवीर सिंह 28 वर्ष निवासी डोंग पुरी, थाना गदरपुर, उधम सिंह नगर बताया। पूछताछ में पता चला कि आबिद के कब्जे से दो पीली धातु के झुमके व एक पेंडल तथा राजवीर के पास से एक पीली धातु की गले की चेन बरामद हुई। आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और चोरी किए गए माल को स्मैक खरीदने में इस्तेमाल करना चाहते थे। यह भी बताया कि उन्होंने हल्द्वानी, हल्दूचौड़ और लालकुआं के कई बंद घरों में ताला तोड़ चोरी की वारदातें अंजाम दी हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर काली मंदिर के पास पुल के नीचे पिलर के नीचे छुपाए हुए शेष चोरी का माल भी बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

बरामद माल की सूची:

थाना मुखानी: हार, मंगलसूत्र, नथ, कंगन, झुमके, मांगटीका, पायल आदि — कुल 14 तोला

थाना लालकुआं: हार, ब्रेसलेट, रानी हार, नथ, चेन आदि — कुल 8 तोला

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

आरोपी आबिद हुसैन के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हल्द्वानी कोतवाली में चोरी और तोड़फोड़ के मुकदमे शामिल हैं। पुलिस अन्य जिलों और राज्यों में उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक दिनेश जोशी, मनोज अधिकारी, फिरोज आलम, सोमेंद्र सिंह, राजेश जोशी (SOG), हेड कांस्टेबल त्रिलोक, सीसीटीवी प्रभारी इसरार नबी समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे। नैनीताल एसएसपी ने टीम के इस सराहनीय काम के लिए उन्हें ₹2,500 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 22 tola valuable gold jewellery recovered 22 तोला कीमती सोने के जेवरात बरामद Haldwani news Police arrested two notorious thieves with 22 tola valuable gold jewellery two notorious thieves arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दो शातिर चोर गिरफ्तार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More