चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर, चोरी के सामान के साथ पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


रामनगर। रामनगर कोतवाली पुलिस ने घरों के ताले तोड़कर ज्वैलरी चोरी करने की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को चोरी का सामान सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सात मई को मो0 नबी जान पुत्र अली हसन निवासी वार्ड नं0 11 उटपड़ाव खताड़ी रामनगर जिला नैनीताल ने चोरो की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर 03 जोड़ी सोने की बाली, 02 अंगुठी व अन्य सामान व रुपये चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित सूचना दी थी। सूचना पर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत करते हुए उपनिरीक्षक प्रिती को मामले की जांच सुपुर्द करते हुए उपनिरीक्षक प्रिती के नेतृत्व में टीम गठित की गई। नौ मई को जब उपनिरीक्षक प्रिती मय कांस्टेबल हेमन्त सिह, जितेन्द्र कुमार, मौ0 राशिद चोरी के संबंध में जानकारी के लिए ऊंटपडाव पुलिया के पास पहुंचे तो मुखबिर ने बताया कि थोडी देर पहले सरकारी बगीचे में झाडियों मे मोहल्ले के दो लडके अंगूठी बटवारे की बाते कर रहे थे। उक्त अभियोग के खुलासे के लिए पुलिस कर्मी तुरन्त ऊंटपडाव पुलिया के पास स्थित मकान की दीवार के पास पहुंचे तथा दीवार की आड मे छिपकर देखा तो 02 लड़के दीवार में आड़ में बैठे थे तथा अंगूठी बटवारे की बात कर रहे थे। पुलिस ने मंजूर शाह पुत्र सब्बू शाह निवासी उटपड़ाव खताड़ी रामनगर जिला नैनीताल 19 वर्ष व रिंकू पुत्र मोहन लाल चन्द्रा निवासी उटपड़ाव खताड़ी रामनगर जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष को मौके पर से गिरफ्तार कर जामातलाशी ली तो उनके पास से एक अंगूठी पीली धातु, एक झुमकी मय चैन पीली धातु, एक बाली पीली धातु की बरामद हुई। अतः दोनों अभियुक्तों को उक्त अभियोग में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल ट्रेक हादसा: दो और ट्रेकरों के शव बरामद, मृतकों की संख्या चार पहुंची, चार अब भी लापता

पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि हमें पता था कि मुल्ला जी (मौ0 नबी जान ) ईद पर बाहर गये हैं तब हमने ईद के अगले दिन उनके घर में चोरी की योजना बनायी , योजना के अनुसार मंजूर शाह रिंकू की छत से घर के अंदर गया और अंदर दरवाजे की कुण्डी खोली फिर रिंकू भी अंदर चला गया घर में रखे छोटे से सन्दूक से उपरोक्त सभी सामान मिला और कुछ पैसे मिले । सामान लेकर ये तुरन्त बगीचे गये और सभी सामान झाडियों के पास मिट्टी में दवा दिया। फिर एक दो दिन बाद जाकर हिस्सा बंटवारा करने की बात कर ये दोनों लोग चले गये। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हमने जनवरी महीने में पोस्ट आफिस कालोनी रामनगर में भी चोरी की थी, जहां से रुपये, ड्राई फूड तथा कुछ घरेलू सामान चुराया था, थाना स्थानीय के अभिलेखों से उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा FIR NO 13/22 धारा 380/454 भादवि पंजीकृत है। दोनों अभियुक्तों ने उक्त अभियोग में चुराया गया 01 बैग भी अपनी निशानेदेही पर बरामद कराया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कुलपति नियुक्ति पर UGC नियमों के उल्लंघन का आरोप, चयन प्रक्रिया निरस्त कर नए सिरे से नियुक्ति की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी । नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड एकता मंच के संगठन प्रभारी डॉक्टर विक्रम सिंह माहोड़ी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौ‌द्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति की नियुक्ति के लिए अपनाई गई चयन प्रक्रिया में वांछित नियमों का […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्योत्सव के मंच से अमित शाह का चुनावी शंखनाद : कांग्रेस पर बरसे, 2027 में भाजपा सरकार का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (आज) देहरादून में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राज्योत्सव […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूल में बच्चों से कथित मारपीट का मामला: बाल अधिकार आयोग सख्त,10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज डालकन्या भोलापुर में बच्चों के साथ कथित मारपीट और धरना-प्रदर्शन के मामले को बाल संरक्षण अधिकार आयोग उत्तराखंड ने गंभीरता से लिया है। प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों और वीडियो के साथ ही आयोग को मिली शिकायतों […]

Read More