गैंगरेप के आरोप पर दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामले पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। उपनिरीक्षक मुखानी थाना प्रीति ने बताया कि घटना 5 फरवरी की है, जहां एक युवक ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन के साथ दो युवकों ने जंगल में गैंगरेप किया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

पीड़िता के भाई ने तहरीर में कहा है कि 5 फरवरी की शाम आरोपी गौरव जोशी व सुमित रौतेला युवती को बहला फुसलाकर जंगल की तरफ ले गए और युवती के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। तहरीर के आधार पर पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल कर 7 फरवरी को युवको के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई। जहां आज आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के भाई ने युवती का उम्र तहरीर में 17 वर्ष बताया था, लेकिन जांच पड़ताल में पीड़िता का उम्र 20 वर्षीय सामने आई है। ऐसे में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 सहित संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे जिन को आज गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता और दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested two youths on gangrape charges Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More