हल्द्वानी। पुलिस ने टीपीनगर और मुखानी थाना क्षेत्रों में चोरियों की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि 18मार्च को चंदन सिंह गुंसाई, निवासी बालाजी विहार, जीतपुर नेगी, रामपुर रोड ने पुलिस को सूचित किया कि उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने 35 तोला सोना और 2.75 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने तुरंत एवं लगातार जांच के बाद शातिर चोर मनीष कुमार पुत्र रंजीत राम, निवासी प्रगति कॉलोनी, भगवानपुर तल्ला, मुखानी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने टीपीनगर और मुखानी क्षेत्र की अन्य चोरियों को भी अंजाम दिया था। उसके कब्जे से चुराए गए जेवरात और दो स्कूटी जिनमें एक होण्डा एक्टिवा (नंबर यूके 04 एजी-18992) और दूसरी नीले रंग की होण्डा एक्टिवा चेचिस न০ ME4JF913BMW275993 शामिल थी। इन स्कूटीज को आरोपी ने कमलुवागाज स्टील फैक्ट्री के पास स्थित एक खंडहर में छिपा रखा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और उसके खिलाफ थाना टीपीनगर और थाना मुखानी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले की गहन जांच में जुट गईं है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]