वॉट्सएप चैट से घर से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर एक महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खवर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। वॉट्सएप चैट के आधार पर देहरादून में एक घर से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने बुधवार (आज) खुलासा किया है। 
 
जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के गांधी नगर, चकराता रोड स्थित रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। मौके पर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।पुलिस ने तलाशी के दौरान आपत्ति जनक सामान, चार मोबाइल फोन और ₹1910 नकद बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
पूछताछ में सामने आया कि मकान मालिक रानी देवी अपने साथी आशीष पांडे के साथ इस रैकेट का संचालन कर रही थी। आरोप है कि ये अन्य राज्यों से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाते और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार में शामिल कराते थे। रानी देवी और आशीष पांडे वॉट्सएप के माध्यम से महिलाओं की फोटो ग्राहकों को भेजते थे और फोन पर रेट व मिलने का स्थान तय करते थे। आशीष पांडे सीधे महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाता और इसके बदले मोटा कमीशन लेता था। इस मामले में फुलो खान को भी आरोपी के रूप में नामजद किया गया, जो ग्राहक के तौर पर रैकेट में शामिल था।
 
पुलिस ने तीनों पीड़ित युवतियों को सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू किया। वे सभी मेघालय की रहने वाली थीं। आरोप है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाया गया और मजबूरी के कारण वे इस अवैध काम में शामिल हो गई। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी महिला रानी देवी किसी नवी नामक ब्रोकर से वॉट्सएप पर कॉल और चैट के माध्यम से संपर्क रखती थी। चैट के जरिए लड़कियों को साइट पर भेजने और रेट तय करने का काम होता था।
 
छापे के दौरान पुलिस ने तलाशी में 2 इस्तेमाल किए हुए कंडोम, 9 सीलबंद कंडोम, 4 खुले रैपर, ₹1910 नकद और 4 मोबाइल फोन बरामद किए। मोबाइल फोन की जांच में वॉट्सएप चैट के माध्यम से पूरे नेटवर्क के डिजिटल सबूत मिले। जांच में यह भी सामने आया कि वॉट्सएप के जरिए डील लगभग ₹10 हजार तक होती थी। आरोपी ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजते और कॉल/चैट पर रेट तय करते थे।
 
पुलिस ने तीनों आरोपियों रानी देवी (गांधीनगर), आशीष कुमार (गांधी पथ, वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान) और फुलो खान (शास्त्री नगर खाला, कैंट) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया छापेमारी और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से पूरे रैकेट का नेटवर्क उजागर किया गया है और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Police busted a sex racket being run from home through WhatsApp chat Police busted a sex racket being run from home through WhatsApp chat and arrested three accused including a woman three accused including a woman arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज पुलिस ने किया भंडाफोड़ वॉट्सएप चैट से घर से चल रहा सेक्स रैकेट

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: […]

Read More