देहरादून। यहां स्पा सेंटर पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, पांच पीड़िताओं को मौके से मुक्त कराया गया है। इस दौरान पुलिस ने कुछ स्पा सेंटर को चेतावनी भी दी है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने रविवार को शहर के 70 स्पा सेंटरों पर छापा मारा। पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों के संबंध में उनके दस्तावेज आदि चेक किए। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, आने आने वाले ग्राहकों का विवरण और कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में भी पूछताछ की गई। इस कार्रवाई में पुलिस एक्ट में 29 चालान किए गए, जिनसे 10 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। कुल 26 स्पा सेंटरों का पुलिस एक्ट में चालान भी किया गया। इस कार्रवाई में पटेलनगर मंडी क्षेत्र के पास लाइन वुड स्पा सेंटर में भी छापा मारा गया। यहां तीन पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद स्पा संचालिका समेत चार लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके साथ पांच पीड़िताओं को वहां से मुक्त कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शोभा रानी निवासी कांवली रोड, विजय कुमार गुरुंग निवासी क्लेमेंटटाउन, मोहम्मद शादाब निवासी गंदेवाड़ा, सहारनपुर और मोहम्मद अमजद निवासी छुटमलपुर सहारनपुर हैं। सभी को आज सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]