अग्निवीर भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, जाट रेजीमेंट में तैनात फौजी समेत दो लोग गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऊधमसिंह नगर। युवाओं को अग्निवीर में भर्ती कराने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दिनेशपुर थाना पुलिस ने जाट रेजीमेंट फतेहगढ़ में तैनात फौजी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से 43 हजार की नकदी, सेना का परिचय पत्र, कैंटीन कार्ड, कार और तमंचा बरामद किया है। इससे पूछताछ में रानीखेत कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात एक सूबेदार का नाम भी सामने आया है। जिसकी सूचना कुमाऊं रेजीमेंट को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि तीन नवंबर को प्रतापपुर नानकमत्ता निवासी तपस पुत्र गोविंद मंडल ने शिकायत की थी कि देवनगर शक्तिफार्म सितारगंज निवासी विक्की मंडल पुत्र प्यारे लाल मंडल और ग्राम बछियाड़ थाना रीठा साहिब चम्पावत निवासी पंकज सिंह पुत्र उत्तम सिंह फौज की तैयारी कर रहे युवाओं को भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये ठग चुके हैं। उससे भी अग्निवीर में भर्ती कराने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि रुपये देने के बाद भी जब वह अग्निवीर में भर्ती नहीं हुआ तो उसने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर आरोपितों ने तमंचे के बल पर उसकी पिटाई कर दी और धमकी भी दी। इस पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested two people including soldiers posted in Jat Regiment Police busted the gang who cheated lakhs in the name of Agniveer recruitment US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More