स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का पुलिस ने किया पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। हरिद्वार जिले के रूड़की में पुलिस ने रामनगर चौक स्थित स्पा सेंटर पर छापा मार कर देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और थाना गंगनहर की संयुक्त टीम ने इस अवैध गतिविधि में संलिप्त चार महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया है। मुख्य संचालक गुरमीत सिंह फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान नकदी, मोबाइल फोन समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। जांच में पता चला है कि पकड़ी गई एक महिला फरार आरोपी गुरमीत सिंह की मंगेतर है। गिरफ्तार युवक की पहचान सौरभ सैनी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

इस कार्रवाई का नेतृत्व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की उप निरीक्षक राखी रावत और उप निरीक्षक देवेंद्र रावत ने किया। पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें सक्रिय कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Police exposed the racket of prostitution running under the guise of a spa centre Police exposed the sex racket Prostitution running under the guise of a spa centre racket of prostitution exposed Roorkee News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देह ब्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश रुड़की न्यूज स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More