स्मैक के साथ तस्कर पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सूचना मिली थी कि जवाहर नगर में एक तस्कर स्मैक बेच रहा है, जिस पर पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से 35 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रानिक कांटा भी बरामद हुआ है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना नाम बरकत अली निवासी जवाहर नगर बताया। वह पहले भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है और कुछ ही दिन पहले छूट कर बाहर आया था। पूछताछ में उसने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह दोबारा स्मैक तस्करी के काम में लग गया। 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  


आरोपी की गिरफ्तारी में एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसआई मनोज यादव, कांस्टेबल अमनदीप, अनिल गिरी, त्रिलोक रौतेला, अशोक रावत, कुंदन कठायत, भानुप्रताप शमिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More