हरिद्वार शहर के स्पा सेंटरों पर पुलिस ने की औचक छापेमारी, मसाज कराने आया एक ग्राहक पुलिस की डर से भागते हुए गिरा नाले में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार शहर के स्पा सेंटरों पर औचक छापेमारी के दौरान मसाज कराने आया एक ग्राहक भागते हुए नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों ने युवक को निकाला। हालांकि पुलस ने इस तरह की सूचना से इनकार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा शिवालिक नगर स्थित दो स्पॉ सेन्टरो में जाकर रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरो की सघन चैकिंग की गयी, जिसमें गंगानगरी स्थित होटल ओरियंट में चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन के होटल में स्पा के लिये कर्मचारियो को रखा जाना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा होटल के स्वामी/प्रबन्धक जुगनू सागर पुत्र स्व0 तेजपाल सिंह नि0 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 10,000 रू0 का नगद चालान किया गया। वहीं थाना सिड़कुल पुलिस ने भी आज दिनांक 02.03.25 को पेंटागन माल में महिला संचालित 03 स्पा सेंटर की चैकिंग की गई तो Good and happy spa centre खुला हुआ पाया गया जिसकी चेकिंग की गई जिसका लाइसेंस होना पाया गया, दौराने चेकिंग कोई अनियमियता नहीं पाई गई। स्पा सेंटर के रिकार्ड्स और लाइसेंस चेक किया गए जो की सही पाए गए व स्पा सेंटर वालों को हिदायत दी गई शेष 02 स्पा सेंटर कुछ दिनों से बंद होने पाए गए। जबकि थाना बहादराबाद क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों में चेकिंग के दौरान संबंधित दस्तावेजो में अनियमितता पाए जाने पर दो स्पा सेंटरों को अग्रिम आवश्यक कार्रवाई तक सीज किया गए व एक स्पा का 81 पुलिस अधिनियम में चलान किया गया। सभी संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई की नियमों को विरुद्ध स्पा चलाने पर संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों को चैक किया गया तो किसी प्रकार की अनियमितता परिलक्षित नही हुई। संबंधित स्टाफ को पारदर्शिता बरतने तथा रिकार्ड को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a customer who came for massage fell in the drain haridwar news Police conducted a surprise raid on the spa centers Police conducted a surprise raid on the spa centers of Haridwar city uttarakhand news while running away from the fear of police

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More