पुलिस ने तस्करी कर लाया जा रहा नौ लाख रुपये से अधिक का लिसा किया जब्त 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

सोमेश्वर।  सोमेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से तस्करी कर लाया जा रहा नौ लाख रुपये से अधिक का कुल 300 टिन लीसा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लीसे को वन विभाग को सौंप दिया गया है। ये लीसा नेपाल से खरीदकर लाया गया था। 

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

रविवार की देर शाम बामनीगाड़ रोड में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 3846 आता दिखा तो उसे रोककर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहन में 300 टिन करीब लीसा बरामद हुआ। पुलिस ने लीसे की निकासी के कागज चालक से मांगें। ऐसे में चालक सकपका गया और कागज नहीं दिखा सका। सोमेश्वर पुलिस ने लीसा जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पूरन सिंह गजार निवासी कस्यालेख, थाना मुक्तेश्वर बताया। उसके खिलापफ अवैध तरीके से लीसे को ले जाने पर वन अधिनियमों की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने बताया कि चालक पूरन सिंह अवैध लीसे को बामनीगाड़ क्षेत्र से इकट्ठा करके अधिक पैसे कमाने के लालच से बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Police confiscated more than nine lakh rupees being smuggled Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More