पुलिस साइबर सेल ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
ऋषिकेश। टिहरी पुलिस की साइबर सेल ने मुनिकीरेती के तपोवन में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, फरार तीन आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गिरोह सोशल मीडिया पर कम दाम पर आईफोन समेत अन्य उत्पाद बेचने का झांसा देते थे। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने देश के 26 राज्यों में साइबर ठगी की और एक करोड़ से ज्यादा की रकम जुटाई है।
 
एसएसपी टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल के अनुसार गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल को कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों के टिहरी जिले में संचालित होने की जानकारी मिली। जांच में यह नंबर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में एक्टिव मिले। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुनिकीरेती स्थित तपोवन के घुघताणी में अपार्टमेंट के फ्लैट पर छापा मारा। जहां फर्जी कॉल सेंटर चलता मिलने पर मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
 
फ्लैट की तलाशी में लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, कई बैंक पासबुक व चेकबुक, सात एटीएम कार्ड, प्रीएक्टिवेटेड सिम बरामद हुए। फ्लैट के बाहर से पुलिस टीम को आरोपियों की एक स्कूटी भी मिली। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अवि तनेजा उर्फ अर्जुन पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी जय सिटी, जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा, नितीश सिंह पुत्र राकेश कुमार निवासी लेबर कॉलोनी सर्किट, सहारनपुर, यूपी व विजय पुत्र सतवी सिंह निवासी शांति कॉलोनी, प्यारा चौक, यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई। 
 
एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि आरोपी फ्लैट से फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर सोशल मीडिया पर कम दामों पर आईफोन की बिक्री का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। एक व्यक्ति से उन्होंने आईफोन की एवज में ही ऑनलाइन 13 लाख रुपये ठगे। जबकि, 26 राज्यों में एक करोड़ रुपये से ज्यादा ठगने की बात भी सामने आई है। आरोपी दक्षिणी राज्यों के लोगों से ज्यादा ठगी करते थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: fake call centre busted Police Cyber ​​Cell Police Cyber ​​Cell busted a fake call centre and arrested three cyber fraudsters rishikesh news three cyber fraudsters arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज तीन साइबर ठग गिरफ्तार पुलिस साइबर सेल फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More