अंकित चौहान मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, आठ साल पुराने प्रेमी के लिए छः साल से जुड़े प्रेमी का सर्प डंस से किया काम तमाम  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए ज़हरीले सर्प के डंस से मौत के घाट उतरवाने वाली प्रेमिका माही उर्फ़ डॉली को पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड का साथ रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों गुडगांव से हल्द्वानी आत्मसमर्पण करने के लिए आ रहे थे। मामले का खुलासा रविवार (आज) आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया अंकित हत्याकांड के मुख्य आरोपी माही ने इस हत्याकांड की साजिश रचते हुए अपने प्रेमी अंकित को सांप से डसवाकर उसकी हत्या करवा दी थी, जिसमें पुलिस ने सबसे पहले रमेश नाथ नाम के सपेरे को गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता माही और उसका आशिक दीप कांडपाल समेत अन्य आरोपी फरार हो गए थे। आज दोनों को पुलिस ने रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस की तफ्तीश जैसे जैसे आगे बढ़ी ये मामला बेहद ही सनसनीखेज तरीके से सामने आया। अंकित की प्रेमिका माही ने अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर साजिश रची और सपेरे को तैयार करने हेतु दो बार उसकी हमबिस्तर होने के साथ ही दस हजार रुपये भी दिए। माही ने अपने नौकर नौकरानी को भी इसमें शामिल किया और प्लानिंग कर अंकित को सांप से डंसवाकर मार डाला। जिसके बाद वह बरेली से दिल्ली भागे थे और कई महंगे होटलों में रुके। इसके बाद वहा से कोर्ट में सरेंडर होने के लिए हल्द्वानी आ रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के दौरान माही ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अंकित को बीयर पीने के लिए बुलाया था जिसके बाद अंकित घर पहुंचा तो वह भीगा था। बारिश में भीगने से वह माही के बेड पर कंबल ओढ़कर लेट गया। तभी चारों ने उसे दबा दिया और सपेरे ने साप से उसकी जींस ऊपर कर कटवा दिया। इसके बाद अंकित तड़पता रहा। इस बीच उसे दूसरी बार फिर कटवाया जिसके बाद अंकित की मौत हो गई। इसके बाद राम अवतार और दीप कांडपाल गाड़ी लेकर लाश को ठिकाने लगाने के लिए जगह खोजने गए और अंकित की लाश को कार में डालकर भुजियाघाट की ओर ले गए। वहा मौका न मिलने से वह वापस लौट आए और तीनपानी बाएपास के कार में छोड़कर चले गए। फिलहाल अंकित हत्याकांड में नौकर और नौकरानी फरार चल रहे है। खुलासे में सामने आया की दीप कांडपाल से वह पिछले 8 साल से प्रेम करती थी जबकि अंकित 6 साले से उसके साथ था। यहां साफ हो गए कि दीप और माही पहले से ही रिलेशन में थे। 

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

बहरहाल पुलिस ने माही एवं उसके आशिक को तो गिरफ्तार कर अंकित मर्डर से पर्दा उठा दिया, लेकिन माही के हम बिस्तर उन लोगों से पुलिस कब पर्दा उठायेगी। जिनके द्वारा शातिर माही के महंगे शौक एवं रहने को शांतिनगर में आशियाना बनाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: for an eight-year-old lover Haldwani news Police disclosed Ankit Chauhan's murder the work of a lover of six years was done with a snake bite Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More