काशीपुर ढेलापुल के पास हुई सचिन की संदिग्ध मौत का पुलिस ने किया खुलासा, महिला से प्रेम संबंध में पति का किया था मर्डर

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। काशीपुर के ढेलापुल के पास हुई सचिन की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने रिश्तों और अवैध संबंधों के काले चेहरे को उजागर कर दिया।दरअसल मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध रखने वाले युवक ने अपने कुख्यात जीजा के साथ मिलकर सचिन की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने बुधवार को इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपितों को तमंचा और स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 4 सितंबर की रात थाना कुंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि ढेलापुल के पास एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सचिन कुमार चौहान पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम आजमपुर, थाना नूरपुर, बिजनौर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क हादसा प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल की बारीकी से जांच और साक्ष्यों ने पुलिस को शक में डाल दिया। संदेह तब और गहरा गया जब 5 सितंबर को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर से छर्रे बरामद हुए। इससे साफ हो गया कि सचिन की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं बल्कि गोली मारकर की गई हत्या से हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

 

इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे को एसएसपी ने तीन विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर आसपास के मार्गों तक 450 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मृतक के परिचितों से पूछताछ की और संदिग्धों पर नजर रखी। जांच की कड़ियां जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी और सोनू वर्मा तक जा पहुंचीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

8 सितंबर को पुलिस टीम ने बैलपड़ाव, रामनगर से जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र सतविंदर सिंह निवासी शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया।पूछताछ में उसने कबूल कर लिया कि उसने अपने साले सोनू वर्मा पुत्र जगदीश शरण वर्मा, निवासी मोहल्ला लाहोरियान के साथ मिलकर सचिन की हत्या की है।इसके बाद 9 सितंबर को पुलिस ने सोनू वर्मा को काशीपुर बाईपास से दबोच लिया और दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और स्कूटी (यूके 06 डब्ल्यू 3165) बरामद कर लिए।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोनू वर्मा का मृतक सचिन की पत्नी से प्रेम संबंध था। सचिन इन संबंधों का विरोध करता था और पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। इससे खफा सोनू ने अपने जीजा जसप्रीत से कहा कि वह सचिन को रास्ते से हटाना चाहता है, ताकि अपनी प्रेमिका के साथ रह सके। साजिश के तहत जसप्रीत ने मोटरसाइकिल गिरवी रखने का बहाना बनाकर सचिन को ढेलापुल बुलाया और मौका देखकर सोनू और जसप्रीत ने मिलकर उसे गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, चोरी और दहेज उत्पीड़न जैसे 8 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से दोनों राज्यों में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। वहीं सोनू वर्मा आशिक मिजाज प्रवृत्ति का शख्स है। मृतक की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते उसके घर में कलह बढ़ गई और उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया। इसी प्रतिशोध और जुनून में उसने सचिन को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: had murdered her husband due to love affair with a woman kashipur news murder news Police revealed Sachin's suspicious death near Kashipur Dhelapul police revealed. Sachin's suspicious death near Kashipur Dhelapul udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज काशीपुर ढेलापुल के पास काशीपुर न्यूज पति का किया था मर्डर पुलिस ने किया खुलासा मर्डर न्यूज महिला से प्रेम संबंध सचिन की संदिग्ध मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More