पुलिस ने घर पर चल रहे जुए के का पर्दाफाश करते हुए 7 लाख 52 हजार रुपए के साथ दर्जनभर जुआरियों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

काशीपुर। पुलिस ने जुए की गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाते हुए एक घर पर चल रहे जुए के अड्डे से दर्जनभर नामचीन जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए 7 लाख 52 हजार रुपए बरामद किये है। इसके साथ ही लगभग 17 बाइक्स और 15 मोबाइल समेत जुआ के कई साजो सामान को भी पुलिस ने बरामद किया है।

रविवार को पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि काशीपुर के गंगे बाबा रोड स्थित पुष्पक विहार इलाके में कौशल यादव जो पूर्व में भी कई बड़ी वारदातो में शामिल रहा है, के खाली गौदाम को विगत कई दिनों से उसकी शह पर जुआघर का रूप देकर बड़े पैमाने पर जुआ कराया जा रहा है। जिसमें काशीपुर और यूपी के मुरादाबाद जनपद बिजनौर समेत उत्तराखंड के कई नामचीन जुआरी लाखो रुपये का जुआ खेलते है। मुखबिर की सटीक सूचना पर बीती रात्रि गौदाम में भारी पुलिस बल के साथ रेड की गई जहां कौशल यादव, वीरेंद्र कुमार, मो नईम, शाहिद, आसिफ, सोभित अग्रवाल, मुरसलीन, धीरज शर्मा, सनाउर रहमान शन्नू, मो इस्लाम, गौरव कुकर, निषाद, इजाज, मोइन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रुपए 7 लाख 52 हजार रुपए बरामद किए गए इसके साथ ही 11 मोटर साइकिल को भी पुलिस ने मौके से बरामद कर कब्जे में कर सीज किया है। जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल हो गया है जिसकी तलाश जारी है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जुआ व सट्टा किसी भी हालात में नही चलने दिया जाएगा तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kashipur news Police exposed gambling going on at home and arrested a dozen gamblers with Rs 7 lakh 52 thousand US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More