साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ किशोर द्वारा हैवानियत का पुलिस ने किया खुलासा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कानपुर। बिधनू गांव में सोमवार को साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। किशोर (13) पिछले एक महीने से बच्ची के साथ अश्लीलता कर रहा था। बच्ची ने घर पर बताने का भी प्रयास किया था लेकिन परिजन समझ नहीं पाए।

अब जब बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया तो यकीन हो गया कि उसने ऐसा किया होगा। उधर पीड़ित बच्ची को बुधवार को हैलट से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्ची की हालत अब बेहतर है। पुलिस ने गांव निवासी 13 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार करते हुए उस पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि किशोर पहले भी दो बच्चियों के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। इस घटना के बाद बच्चियों के परिजन पुलिस के सामने आए। पुलिस ने मामले में कई ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए। सूत्रों के मुताबिक मामले में समझौते के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है। 

पुलिस ने किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया। उसके बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेजा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह पोर्न फिल्में देखता था। जो देखता था वही उसके मन में चल रहा था। इसलिए उसने वही कर दिया। उसको कुछ समझ नहीं आ रहा था। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में घटना की पुष्टि हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news up news

More Stories

राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More
राष्ट्रीय

आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता पुलवामा। आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने […]

Read More
राष्ट्रीय

नशे में चूर युवकों की फर्राटे भरती कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, 10 किलोमीटर तक ले गए घसीटते, पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता दिल्ली। जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार […]

Read More