भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला की मौत पर पति के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
टनकपुर (चम्पावत)। चंपावत जिले के टनकपुर नगर के वार्ड नंबर पांच की रहने वाली विवाहिता की मौत के मामले में मृतका केमायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसी वजह से हेमलता की जान गई है। इसे लेकर 13 अप्रैल को मृतका के भाई ने टनकपुर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया दर्ज कर लिया है। कल शनिवार को संदिग्ध मौत के बाद मृतका का आज रविवार को टनकपुर में पोस्टमार्टम किया गया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर की वार्ड नंबर पांच निवासी हेमलता (31) पत्नी निर्मल सक्सेना की 12 अप्रैल अपरान्ह को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पति निर्मल के मुताबिक वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोया हुआ था। जागने पर उसने अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में देखा। आननफानन में पड़ोसियों मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले हेमलता की मौत हो गई थी। उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ आफताब अंसारी का कहना था कि गले के पास रस्सी के निशान जैसे थे।
 
आज 13 अप्रैल को मृतका हेमलता का भाई जितेंद्र लाल निवासी ग्राम चहलोरा न्यूरिया पीलीभीत ने टनकपुर थाने में तहरीर देकर बहन हेमलता को दहेज के लिए तंग करने और मारपीट का आरोप लगाया। तहरीर में कहा है कि तीन साल पहले हेमलता का विवाह टनकपुर के निर्मल सक्सेना से हुआ था। आरोप लगाया है कि बहन हेमलता को ससुराली दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते थे। जितेंद्र का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि ससुरालियों के शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर बहन हेमलता ने फांसी लगा जान दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति निर्मल सक्सेन के खिलाफ BNS की धारा 80 / 2 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: brother's complaint champawat news On the complaint of the brother police registered a case against the husband Tanakpur news the police registered a case against the husband on the death of the woman uttarakhand news woman's death

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More