युवती से शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने युवक समेत सात लोगों के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां हल्द्वानी निवासी युवती से शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी युवक ने दूसरी लड़की से शादी भी रचा ली। अब युवती की तहरीर पर देहरादून पुलिस ने आरोपी युवक समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देहरादून पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की युवती ने बताया कि वह देहरादून में रहकर पढ़ाई करती है। 12 फरवरी 2023 को हल्द्वानी से देहरादून जाते समय काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन में उसकी मुलाकात सिद्धार्थ चौधरी जिला संभल यूपी से हुई। युवक ने स्वयं को पोस्ट ऑफिस में कार्यरत बताया। सफर के दौरान युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों की मोबाइल पर काफी बातें होती रहीं। इस बीच एक दिन युवक उससे मिलने के लिए देहरादून आया और कहा कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। आरोपित ने विश्वास में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी बार-बार देहरादून आता रहा और उसे मसूरी घूमाने ले जाता था, जहां वह होटल में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी युवक ने उसे फोन कर 11 मार्च 2023 को बरेली बुलाया। जब वह बरेली पहुंची तो आरोपी ने उसे होटल में रुकवाया। साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने बताया कि सिद्धार्थ चौधरी ने 11 अक्टूबर 2024 को रामपुर के एक होटल में भी दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

 

पीड़ित युवती 16 मार्च 2025 को आरोपी के घर जिला संभल यूपी पहुंची तो सिद्धार्थ चौधरी के परिजनों ने उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट की। आरोप है कि सिद्धार्थ चौधरी के पिता, मामा जिसने खुद को पुलिस में कार्यरत बताया और सिद्धार्थ के चचेरे भाई ने उसके साथ हाथापाई की और मामा ने पिस्टल तान दी और उसके गले में रस्सी डालकर गला दबाने की कोशिश की। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news In the case of raping a girl for two years on the pretext of marriage police registered a case against seven people including a youth raping a girl for two years on the pretext of marriage uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More