काशीपुर। ऊधमसिंहनगर के तालबपुर निवासी राजस्व उपनिरीक्षक दौलत सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने उनकी पत्नी ललिता और सास राजबाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता मृतक के भाई पाकेश कुमार ने बताया कि दौलतसिंह तहसील बाजपुर में कार्यरत थे और उनका विवाह नवंबर 2019 में ललिता से हुआ था। भाभी वर्तमान में सहायक समाज कल्याण अधिकारी गदरपुर /जसपुर में तैनात हैं।आरोप लगाया है कि अक्सर माता-पिता बीमारी और मेरे पढ़ाई के खर्च को लेकर भाभी भाई से झगड़ा करती थी। जबकि वह माता-पिता का इलाज कराना चाहते थे। इसी वजह से भाभी उन्हें लेकर काशीपुर में सरकार क्वार्टर में रहने लगीं।27 अगस्त की सुबह लगभग 7:45 बजे उनकी अचानक मौत हो गई। जब वह काशीपुर पहुंचा तो प्रारंभ में भाभी ने बताया कि हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हुई, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने व उनकी मां ने यह कहा कि दौलत सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। आरोप है कि भाभी और सास ने उनके भाई को आत्महत्या के लिए उकसाया।
आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]