पुलिस ने कब्र से निकाल किशोरी के शव का करवाया पोस्टमार्टम

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों में बीते दिनों किच्छा में हुई एक किशोरी की मौत के मामले में नया मोड आ गया है। मामा ने किशोरी के पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई और कब्र से शव को बाहर निकलवाया। सोमवार को पुलिस ने कब्र से निकाले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरोलीकलां किच्छा निवासी सोनी 14 पुत्री जाकिर अली की बीती 22 मई तो संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में सोनी के मामा गुड्डू ने आरोप लगाया कि सोनी की उसके ही पिता जाकिर ने हत्या की और मामला न खुले इसलिए शव को रातों-रात कब्र दफन कर दिया। इस मामले में गुड्डू ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए प्रशासन को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद एसडीएम की अनुमति पर शनिवार देर शाम नायब तहसीलदार सुदेश चंद्र बुधलाकोटी के दिशा-निर्देशन में एसओ और महिला एसआई दीपा अधिकारी की मौजूदगी में कब्र खोदकर सोनी के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने रुद्रपुर में शव को पोस्टमार्टम कराने के बजाय उसे हल्द्वानी भेजा और सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद पुनः शव को दफनाया गया। पुलिस के बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police got the post mortem done on the body of the teenager removed from the grave Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता   रामनगर। मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, […]

Read More