समस्याओं के विरोध में देहरादून कूच कर रहे किसानों पर बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस का लाठीचार्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में ‘स्मार्ट मीटर’ लगाए जाने तथा बिजली संबंधी अन्य समस्याओं के विरोध में देहरादून कूच कर रहे किसानों को हरिद्वार जिले के बहादराबाद ‘टोल प्लाजा’ पर आगे बढ़ने से रोके जाने पर उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद पुलिस ने उन पर कथित रूप से लाठीचार्ज किया।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले हरिद्वार के रुड़की तथा आसपास के क्षेत्रों से किसान देहरादून में यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने उन्हें बहादराबाद टोल प्लाजा पर अवरोधक लगाकर रोक दिया। इस पर किसान उत्तेजित हो गए और अवरोधक तोड़कर आगे बढ़ने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के समझाने के बावजूद वे आगे बढ़ते रहे।जिसके बाद पुलिस ने कथित रूप से लाठीचार्ज किया जिससे नाराज किसान वहीं धरने पर बैठ गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पुलिस की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, ‘‘अपनी मांगों को लेकर देहरादून कूच कर रहे किसानों पर हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने चेतावनी दी कि ‘‘किसानों पर पड़ी हर एक लाठी का जवाब” लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जोर जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है।”

 

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (देहात) शेखर सुयाल ने इस बारे में पूछे जाने पर लाठीचार्ज किए जाने से इंकार किया, कहा कि किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के प्रयास में किसानों और पुलिस के बीच बस धक्का-मुक्की हुई है। उन्होंने कहा कि अब भी कुछ किसान धरने पर बैठे हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun/Haridwar News Police lathicharge on farmers marching towards Dehradun in protest against problems at Bahadarabad toll plaza uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून/हरिद्वार न्यूज बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस का लाठीचार्ज समस्याओं के विरोध में देहरादून कूच कर रहे किसानों पर

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More