हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा नौवीं का छात्र यथार्थ मिश्रा जो पिछले कुछ दिनों से लापता था, को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। यथार्थ की स्कूटी और कापी-किताबें गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में जली हुई मिली थीं, जिसके बाद से उनके परिजन और पुलिस चिंतित थे। पुलिस की मेहनत रंग लाई और छात्र को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।
यथार्थ मिश्रा टीपीनगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी महादेव एनक्लेव, वार्ड नंबर 56 का निवासी हैं। उसके पिता योगेश मिश्रा शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। 15 वर्षीय यथार्थ डीपीएस में पढ़ाई कर रहा हैं और उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। 20 मार्च को वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था।
पुलिस ने बताया कि यथार्थ ने नाराजगी के कारण घर से भागने का फैसला किया था। इसी दौरान उसने अपनी स्कूटी और किताबें जंगल में जला दी थीं। पुलिस ने कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज की मदद से यथार्थ के गोरापड़ाव बाईपास के जंगल की ओर जाते हुए दिखने की पुष्टि की। जब पुलिस और परिजन जंगल के किनारे पहुंचे, तो वहां स्कूटी और किताबें जली हुई मिलीं। पुलिस नेलगातार जांच जारी रखी और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल ट्रैकिंग और अन्य सुरागों के आधार पर यथार्थ को दिल्ली से कल रात बरामद किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि छात्र सुरक्षित है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। लेकिन पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई ने यथार्थ को सुरक्षित वापस लाने में सफलता दिलाई। परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]