देर रात अवैध कैसिनो में पुलिस ने की छापेमारी, 27 नामी लोगों के साथ पांच युवतियों को किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। पौड़ी जिला पुलिस ने अवैध कैसिनो में छापेमारी की है। देर रात हुई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश, मोबाइल समेत कई लोगों को पकड़ा है।

पौड़ी गढ़वाल जिले के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार की देर रात को छापेमारी की बड़ी कार्यवाई करते हुए नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो में जुआ खेल रहे ऋषिकेश हरिद्वार के नामी 27 लोगों के साथ पांच डांसर युवतियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद अन्य रिजॉर्ट संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस को गुरुवार की देर रात को सूचना मिली थी कि गंगाभोगपुर रोड पर स्थित नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बड़े स्तर पर जुआ खिलवाया जा रहा है। सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में टीम गठित कर योजना वद्ध तरीके से टीम द्वारा रिजॉर्ट में छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसके दौरान देखा कि रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में बने वेलनेस सेंटर के बेसमेंट के हाल में 27 पुरुष, व 4 क्रू पीयर (जो गेम खिलवाती हैं) मौजूद मिली, इसके अतिरिक्त 5 अन्य महिलाएं वहां मौजूद थी, जो कि अपने को डांसर बता रही हैं। इसके अतिरिक्त भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश, मोबाइल बरामद हुआ है। छापेमारी के बाद में रिजोर्ट में जांच की कार्यवाही की जा रही है, जिसमें अन्य धन्धो का भी खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested five girls along with 27 famous people Police raided illegal casino late night rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More