उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेशपत्र बनाकर छात्रा से परीक्षा दिलाने के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर पुलिस ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेशपत्र बनाकर छात्रा से परीक्षा दिलाने के आरोप में एक प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। उसने ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों से रुपये लेकर पास कराने का झांसा दिया था। आरोपी ने छात्रा का फर्जी प्रवेशपत्र तैयार कराया और उसके स्थान पर दूसरी छात्रा को परीक्षा दिलवा दी। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।

 

पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया चंगेज निवासी ज्वालापुर ने पूछताछ में स्वयं को ज्वालापुर स्थित अल्मोडिया इस्लामिक हाईस्कूल का प्रिंसिपल बताया। साथ ही द सक्सेज प्वॉइंट नाम से व्हाट्सएप/सोशल मीडिया ग्रुप के जरिये ऑनलाइन कोचिंग चलाने की बात भी स्वीकार की।उसने ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों से परीक्षा पास कराने के नाम पर धनराशि ली और एक अन्य छात्रा की फोटो का उपयोग कर फर्जी प्रवेशपत्र तैयार कराया और उसी प्रवेशपत्र के आधार पर वास्तविक परीक्षार्थी की जगह दूसरी छात्रा को परीक्षा में बैठाया गया। आरोपी को धोखाधड़ी, कूटरचना और सार्वजनिक परीक्षा में प्रतिरूपण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि 24 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद में हाईस्कूल परीक्षा के दौरान प्रतिरूपण का मामला सामने आया था। इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तीन युवक और चार युवतियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेशपत्र बरामद किए थे। इस मामले की जांच भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of making a fake admit card and getting a student to appear for the exam accused principal arrested crime news haridwar news Principal arrested for making a fake admit card and getting a student to appear for the Uttarakhand Board exam Uttarakhand Board exam fake admit card case uttarakhand news आरोपी प्रधानाचार्य गिरफ्तार उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का फर्जी प्रवेशपत्र मामला उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज फर्जी प्रवेशपत्र बनाकर छात्रा से परीक्षा दिलाने का आरोप हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More