पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 6.67 लाख रुपये से अधिक नकद राशि के साथ ही 12 जुआरियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। दीपावली पर्व पर जुए की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इन अभियानों में कुल 6.67 लाख रुपये से अधिक नकद राशि और जुआ सामग्री जब्त की गई है।

प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोटाबाग क्षेत्र के जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। यहां खुले जंगल में ताश की बाजियों पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार जुआरियों की तलाश जारी है। इस दौरान पुलिस ने ₹5,66,000 नकद, ताश की 52 पत्तों की दो गड्डियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेनट चरन, हेम चंद्र तिवारी, जसवंत सिंह, नमन जोशी और प्रेम चंद्र अग्रवाल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

 

वहीं, एसओजी और कोतवाली लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक सट्टा अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया और मौके से ₹1 लाख नकद व ताश की एक गड्डी जब्त की गई। पकड़े गए आरोपियों में संजय सिंह, विजय जोशी, बलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, कुवर सिंह, खड़क सिंह और कमलेश सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने दीपावली के मौके पर अवैध गतिविधियों, खासकर जुए और सट्टे पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के तहत थाना प्रभारियों और एसओजी टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

 

पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी ने टीम को ₹2,500 का प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 12 gamblers arrested 12 जुआरी गिरफ्तार 6.67 लाख रुपये से अधिक की नकद राशि जब्त crime news nainital news Police raided two different places Police raided two different places and arrested 12 gamblers along with cash worth more than Rs 6.67 lakh seized cash worth more than Rs 6.67 lakh uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल न्यूज पुलिस की दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More