जलते कैंटर वाहन से पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब करी बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। यहां सोमेश्वर थाना क्षेत्र में एक जलते हुए कैंटर वाहन से चुनाव से पूर्व वितरण के उद्देश्य से लाई गईं लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

सोमेश्वर थाना पुलिस के अनुसार, पथरिया-मजखाली मार्ग पर बीती रात एक कैंटर (UK04CC-1994) में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर वाहन से उठती तेज लपटों को देख फायर ब्रिगेड रानीखेत को भी सूचना दी गई। दमकल दल के काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कैंटर पूरी तरह जल चुका था।जब पुलिस ने जले हुए कैंटर की तलाशी ली, तो उसके अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं। कई पेटियां आग में जल चुकी थीं, लेकिन शेष शराब को जब्त कर लिया गया। बरामद सामग्री में 840 बोतल, 168 अध्धे, और 8208 पव्वे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शराब की यह खेप चुनाव से पूर्व वितरण के उद्देश्य से अवैध रूप से ले जाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  जहां संकल्प है, वहां कुछ भी असंभव नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वाहन चालक व तस्करी में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

 

कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, अपर उप निरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया, हेड कांस्टेबल अमीरचंद, हरीश आर्या, जितेंद्र मेहता, कांस्टेबल नीरज मेहरा, गोरखनाथ, हरीश सिंह और अली अहमद शामिल रहे। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Burning canter vehicle crime news illegal English liquor worth lakhs of rupees Police recovered illegal English liquor worth lakhs of rupees from a burning canter vehicle Police recovered liquor uttarakhand news अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज जलता कैंटर वाहन पुलिस ने बरामद करी शराब लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More