अग्निपथ पर विरोध प्रदर्शन करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शुक्रवार को केंद्र की अग्निपथ स्कीम का विरोध करना 400 युवाओं को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने 300 से 400 अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू करने के साथ ही ये आरोप भी लगाया है कि युवाओं की धक्का-मुक्की में पुलिस के कई जवानों को चोट भी आई है। लिहाजा अब पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल युवकों पर गंभीर आरोप लगाकर धारा 147, 149, 332, 342, 353, 427, 404 आईपीसी व 7 क्रिमिनल लॉ (अमेंडमेंट) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

कोतवाली हरेंद्र चौधरी की ओर से दर्ज मुकदमे में लिखा गया है कि बीते शुक्रवार को जब पुलिस एवं प्रशासन की टीम विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत रामलीला मैदान हल्द्वानी पर पहुँचे तो वहाँ पर 100 से 150 युवकों का गुट मुख्य सड़क की ओर आ रहा था, जिसे मौके पर ओके होटल के समीप रोककर समझाने का प्रयास किया गया। तो उनमे से एक गुट उग्र होकर मटर गली से होते हुये वर्कशाँप लाईन की ओर चले गये, जिनके साथ-साथ पुलिस व प्रशासन भी पीछे-पीछे गया। तिकोनियाँ पर पहुँचकर युवकों का गुट जो संख्या में अब 300 से 400 के लगभग हो गया था के द्वारा नैनीताल मुख्य राजमार्ग में जाम लगा दिया। जिससे मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले आम राहगीर, एम्बुलेंस, मरीजों व उनके तीमारदारों का रास्ता अवरूद्व हो गया एवं इस दौरान उक्त भीड़ द्वारा वहाँ पर मौजूद सरकारी सम्पत्ति गमले, सरकारी वाहन को नुकसान पहुँचाया गया एवं आने जाने वाले राहगीरों से अभद्रता की गयी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों व कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की की गयी, जिससे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के चोटों भी आयी। प्रदर्शनकारियो द्वारा छोटे-छोटे गुटों में बटकर नैनीताल रोड मुख्यमार्ग, वर्कशाप लाईन , नवाबी रोड, ठण्डी सड़क आदि की ओर भाग दौड़कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए। अफरा तफरी मचाते हुए भय का महौल उत्पन्न किया गया, जिससे व्यापारियों द्वारा भय के माहौल से घबराकर अपने- अपने प्रतिष्ठान बन्द कर दिये। जो धारा 147/ 149/ 332/ 342/ 353/ 427/ 504 भादवि व 07 क्रिमिनल लाँ (अमेन्डमेन्ट) एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Police registered a case against unknown youths protesting on Agneepath Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More