प्रॉपर्टी डीलर पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में महिला से दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एक 65 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यही नहीं, महिला ने प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी, बेटे और अन्य पर भी आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पटेलनगर थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

मामला राजधानी दून के पटेल नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2018 में वह अपने लिए प्लॉट तलाश रही थी, तभी उसकी मुलाकात एक बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर से हुई। शुरूआती बातचीत के बाद दोनों के बीच संबंध प्रगाढ़ हो गए। महिला बीमा पॉलिसियों से जुड़ा कार्य करती थी, प्रॉपर्टी डीलर कई बार उसके साथ बीमा सेमिनारों में भी गया। प्रॉपर्टी डीलर ने उसे पटेलनगर इलाके में एक फ्लैट भी रहने के लिए उपलब्ध कराया। पीड़िता के अनुसार एक दिन आरोपी की पत्नी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेहोश होने की स्थिति में प्रॉपर्टी डीलर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, और उसी दौरान आरोपी के बेटे ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके कुछ समय बाद प्रॉपर्टी डीलर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता चला, जो अब अंतिम चरण में है। महिला का कहना है कि जब आरोपी के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली कि वह फ्लैट में रह रही है, तो उन्होंने उसे वहां से जबरन निकालने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जबकि उसकी पत्नी, बेटे और अन्य के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news police registered a case and started investigation property dealer accused of rape Property dealer accused of raping a woman rape of a woman uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज प्रॉपर्टी डीलर पर दुष्कर्म का आरोप महिला से दुष्कर्म

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More