स्कूटी सहित भुजियाघाट रपटे में बहे दो लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां नैनीताल से हल्द्वानी आ रहे दो व्यक्ति तेज बारिश में भुजियाघाट के पास आए रपटे के तेज बहाव की चपेट में आकर स्कूटी वाहन सहित बह गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना पर थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

जिसके बाद एसडीआरएफ और फायर टीमों व स्थानीय युवकों के सहयोग से पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए पानी के तेज बहाव में डूबे दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को तत्काल रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। उसके पश्चात दूसरे व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया गया, जिसकी स्थिति काफी गंभीर थी। 

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

 

अत्याधिक बारिश और आपातकालीन परिस्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी द्वारा अपने सरकारी वाहन में उक्त व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल रवाना हुए और व्यक्ति को त्वरित उपचार दिलवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

पुलिस के अनुसार रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम अरुण पुत्र राकेश लाल निवासी निकट रैमसे अस्पताल नैनीताल एवं अभिजीत तिवारी निवासी बड़ा बाजार नैनीताल है

 
 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news Police rescued two people who were swept away in Bhujiaghat causeway along with their scooty and took them to the hospital uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज नैनीताल न्यूज पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल स्कूटी सहित भुजियाघाट रपटे में बहे दो लोग

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More