लापता विवाहिता की लोकेशन त्रिवेणी घाट मिलने पर पुलिस का सर्च आपरेशन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। टिहरी गढ़वाल के घनसाली से लापता विवाहिता का सामान और सुसाइड नोट त्रिवेणी घाट गंगा तट से बरामद किया गया है। सूचना के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन विवाहिता का पता नहीं चल सका। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच से गंगा में सर्च आपरेशन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी प्रभारी उत्तम रमोला ने बताया कि 24 साल की मंजू पंवार पत्नी दीपक निवासी ग्राम तुंग पोस्ट बाजियाल गांव थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल बुधवार की सुबह करीब छह बजे घर से लापता हो गई थी। पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट पति ने थाना घनसाली में दर्ज कराई थी। जिसके बाद महिला की खोजबीन में जुटी घनसाली पुलिस ने उसकी लोकेशन पता करने के लिए मोबाइल सर्विलांस पर लगाया था। आज सुबह मंजू के मोबाइल की लोकेशन त्रिवेणी घाट चौकी क्षेत्र में गंगा तट स्थित नाव घाट पर मिली। जिसके बाद मंजू के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां मंजू का ट्राली बैग मिला और उसके अंदर एक डायरी और सुसाइड नोट मिला। सूचना पर त्रिवेणी घाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मंजू की मां राजी रावत पत्नी दिलवर सिंह निवासी गली नंबर दो साईं विहार चोपड़ा फार्म श्यामपुर ऋषिकेश और उसके चाचा केसर सिंह रावत मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

इस दौरान पुलिस ने सामान के भीतर से डायरी बरामद की। जिसमें मंजू ने कई बातें लिखी हैं। पुलिस के अनुसार मंजू ने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने कहा है कि शादी के बाद बच्चा ना होने पर उसकी सास और पति उसे ताना देते थे। मैं सब को छोड़ कर जा रही हूं। पुलिस ने इस मामले में अनहोनी की आशंका को देखते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम को भी गंगा में सर्च आपरेशन चलाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More