काशीपुर। पॉक्सो एक्ट में जेल गए युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक किशोरी की शादी रुकवाने के साथ ही दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई। जिसके बाद पुलिस ने दूल्हा बनकर आए युवक और किशोरी के भाई के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
कुंडा थाने के ग्राम गढीनेगी निवासी महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके बेटे का गांव की ही एक किशोरी से प्रेमप्रंसग चल रहा था। दोनों ने घर से भागकर विवाह किया था। इस मामले में ग्राम मीरापुर मोदीवाला, अफजलगढ जिला बिजनौर निवासी किशोरी के रिश्तेदार ने 17 अक्तूबर, 2024 को थाना अफजलगढ में पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। 25 अक्तूबर 2024 को पुलिस ने सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था, जो बिजनौर की जेल में है। किशोरी की जन्मतिथि छह अप्रैल 2007 है। मां व भाई किशोरी का विवाह करा रहे हैं। सूचना पर कटोराताल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया। पुलिस ने विवाह रचाने आए ग्राम क्योराला,
अमरिया, पीलीभीत निवासी गुरदेव सिंह को हिरासत में ले लिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]