पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बहादराबाद थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र के क्रिस्टल वर्ल्ड के पास शनिवार शाम को फिल्मी अंदाज में एक युवक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शाम लगभग 6:33 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवालिक नगर निवासी 25 वर्षीय राजन को कुछ कार सवार युवकों ने जबरन कार में डालकर अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही जिले में अलर्ट जारी किया गया और थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी माध्यमों से आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि घटना में पंजाब नंबर की कार का इस्तेमाल किया गया और कुल छह युवक शामिल थे। अपहृत युवक के दोस्त फतेह सिंह ने बताया कि वे दोनों एक कैफे में कॉफी पी रहे थे, तभी आरोपियों ने मारपीट कर राजन को कार में खींच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को मंगलौर हाइवे से चार आरोपियों, मंगलौर निवासी अर्पित शर्मा, सिडकुल निवासी नितिन, जोगेंद्र उर्फ जुग्गन और हर्ष उर्फ हनी को गिरफ्तार किया। अपहृत युवक राजन को सकुशल छुड़ाया गया और घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई। बाकी दो आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested and sent to jail in judicial custody Bahadrabad police station area crime news four accused of kidnapping a youth haridwar news Haridwar Police's immediate action Police took immediate action and arrested four accused of kidnapping a youth from Bahadrabad police station area and sent them to jail in judicial custody uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल बहादराबाद थाना क्षेत्र युवक के अपहरण के चार आरोपी हरिद्वार न्यूज हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More