राज्य में प्रवेश लेने वालों के सत्यापन को लेकर अब भाजपा-कांग्रेस में राजनीतिक पलटवार शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में प्रवेश लेने वालों के सत्यापन कराने के बयान के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का बयान संविधान के अनुरूप नहीं ये विशेष समुदाय को चिन्हित कर उन्हें यहां से हटाने या भगाने की योजना का हिस्सा है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में बढ़ती मुस्लिम आबादी के पीछे म्यांमार से भगाए गए रोहिंग्या मुस्लिमों का यहां आकर बसने की रिपोर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मीडिया ने सवाल पूछा था कि हिन्दू तीर्थ स्थलों, चार धाम में गैर मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक की मांग पर सरकार का क्या कहना है। इस पर सीएम धामी ने कहा था कि हम अपनी धार्मिक संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम शीघ्र ही धार्मिक तीर्थ स्थलों और अन्य स्थानों पर एक व्यापक वेरिफिकेशन अभियान शुरू कर रहे हैं। यदि इस अभियान में ऐसे तत्व सामने आते हैं तो उन्हें यहां से जाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

सीएम धामी के इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान संविधान के अनुरूप नहीं है। साथ ही उन्होंने सत्यापन को लेकर कहा कि ये विशेष समुदाय को चिन्हित कर उन्हें यहां से हटाने या भगाने की योजना का हिस्सा है। करन मेहरा के बयान पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा है कि उत्तराखंड में जनसंख्या असंतुलन होने की वजह कांग्रेस है। हरीश रावत की सरकार के वक्त यहां बड़ी संख्या में गैर हिन्दू लोग आकर बसे और उन्हें कांग्रेस विधायकों, पार्षदों ने संरक्षण देकर वोट बैंक की राजनीति की है। अब कांग्रेस अध्यक्ष करन मेहरा भी वही कर रहे हैं । श्री भट्ट ने कहा कि रोहिंग्यों का सत्यापन जरूरी है, उनका देवभूमि उत्तराखंड में घुसपैठ रोकना भी आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More